दीन दयाल उपाध्याय की मनायी गयी जयंती

जौनपुर। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ काशी प्रांत के क्षेत्रीय संयोजक इन्द्रदेव सिंह के मियांपुर स्थित आवास पर बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी जहां कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक सीमा द्विवेदी ने श्री उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित करके किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि आज श्री उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। आज भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध समाज के लोग संकल्प लें कि आने वाले लोकसभा चुनाव मंे भाजपा को जीता कर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायेंगे तभी उनका सपना साकार होगा। इस अवसर पर रणजीत सिंह, मंगरू राम मौर्य, श्रीप्रकाश सिंह, महेश वर्मा, ब्रह्मदेव तिवारी, इन्द्रजीत तिवारी, अरूण जायसवाल, डा. सुनील अस्थाना, मुन्ना पाण्डेय, प्रभाकर सिंह, विमलेश यादव सहित सैकड़ों भाजपाजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द सिंह एवं आभार नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा ने ज्ञापित किया। इसी क्रम में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सहित अन्य भाजपा नेताओं ने खरका कालोनी में स्थित पं. दीन दलाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर हरिश्चन्द्र सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, महिला नेत्री किरन श्रीवास्तव, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item