सन् 1967 के विधानसभा चुनाव में राजा जौनपुर के शिष्य ने दिया था पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी को काटे की टक्कर

जौनपुर। सन् 1967 विधानसभा चुनाव में जिले की दस सीटो में से आठ पर कांग्रेस का परचम लहराया था। एक सीट पर निर्दल एक सीट जनसंघ के खाते में आया था। जौनपुर सीट पर लगातार दो बार जनसंघ का झण्डा लहराने वाले राजा जौनपुर के किले ध्वस्त करने के लिए वाराणसी के कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलापति त्रिपाठी को जौनपुर सीट पर उतारा गया था। लेकिन राजा ने मौके की नजाकत देखते हुए खुद चुनाव न लड़कर अपने शिष्य जंगबहादुर को जनसंघ का प्रत्याशी बनाकर चुनाव मैदान में उतार दिया। हलांकि यह चुनाव कमलापति को जीतने में नाको चने चबाते हुए मात्र दो हजार वाटो के अंतर से इस चुनाव जीत पाये थे।
देखिये कौन कौन लोग चुने गये थे विधायक
बरसठी विधानसभा सीट पर के प्रसाद ने कांग्रेस का परचम लहराया था। उन्हे कुल 21637 मत मिला था। दूसरे स्थान पर रहे जनसंघ के ए एन तिवारी के खाते में 11148 वोट आया था।
मड़ियाहूं सीट पर कांग्रेस के राम किशोर ने जीत दर्ज किया था। उन्हे 32882 वोट मिला था। जबकि बीजेएस के जे राव को 24167 मत प्राप्त हुआ था।
केराकत सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के राम समझावन जीते थे। उन्हे 19482 वोट प्राप्त हुआ था। बीजेएस प्रत्याशी रामसागर को 17926 मत मिला था।
बयालसी सीट पर लालबहादुर ने कांग्रेस को जीत दिलाई थी। उन्हे कुल 31615 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर रहे बीजेएस के डी शंकर को 15630 मत मिला था।
जौनपुर सीट पर कांग्रेस के कमलापति त्रिपाठी वाराणसी से आकर जीत दर्ज किया था। उन्हे कुल 32752 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर रहे बीजेएस के जंगबहादुर को 30877 मत मिला था।
रारी सीट पर निर्दल प्रत्याशी राजबहादुर जीते थे। उन्हे कुल 17163 वोट मिला था। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी को 13994 वोट प्राप्त हुआ था।
शाहगंज सुरक्षित सीट पर कांग्रेस के माताप्रसाद ने जीत दर्ज किया था। उनके खाते में 33584 मत आया था। दूसरे स्थान पर रहे बीजेएस के आर प्रताप को 14998 वोट मिला था।
खुटहन सीट पर कांग्रेस के लक्ष्मीशंकर जीते थे। उन्हे कुल 36098 वोट मिला था। बीजेएस प्रत्याशी यू सिंह को 22286 मत प्राप्त हुआ था।
गढ़वारा सीट पर देवी सेवक ने बीजेएस का झण्डा लहराया था। उन्हे कुल 13692 वोट मिला था। कांग्रेस के भगवतीद्दीन को 12053 मत प्राप्त हुआ था।
मछलीशहर सीट पर कांग्रेस के रऊफ जाफरी जीते थे। उन्हे कुल 21263 मत मिला था। दूसरे स्थान पर रहे बीजेएस के श्रीनिवास को 15440 वोट मिला था।

Related

politics 4067393415689391636

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item