फांसी लगाकर महिला ने दी जान
http://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_323.html
मुंगराबादशाहपुर(जौनपुर)।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम अहमद पुर गरियाव में बीते रविवार की रात में
एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उक्त गांव निवासी मनीषा पत्नी विजय
यादव 35 वर्ष जो खाना खाने के बाद रात में अपने कमरे में सोने चली गई ।
सुबह जब वह सोकर नही उठी तो परिजन कमरे के पास गये तो कमरा बंद देखकर
उन्हें किसी अनहोनी की आंशका होने लगी।सुबह सोमवार को उसकी लाश खिड़की में
लगी सरिया में साड़ी के सहारे फंदे में लटकती मिलने पर परिवार में कोहराम
मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष अनिल सिंह मौके पर पहुंच कर दरवाजा तोड़वाकर
लाश को बाहर निकलवाया। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया। मृतका का पति विजय सूरत में रहता है।घर पर ससुर राम अजौर तथा सांस
गीता देवी ही थी। मृतका के तीन बच्चों में बड़ा लड़का आशीष 12वर्ष, लवकुश
5वर्ष तथा एक लड़की काजल 9वर्ष की है।थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि
समाचार भेजने तक कोई तहरीर नही मिला है। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के
बाद ही सच्चाई का खुलासा हो पायेगा।