चला अतिक्रमण पर बुलडोजर
http://www.shirazehind.com/2018/04/blog-post_415.html
जौनपुर। जिला प्रशासन की तरफ से शुक्रवार की शाम नगर के ओलन्दगंज में
अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। इस दौरान टीम में अधिकारियों के साथ भारी फोर्स
मौजूद रही। इससे व्यापारियों व आमजन में हड़कंप मचा हुआ है। इसको देखने के
लिए लोगों की भारी भीड़ सड़कों पर इकट्ठा रही।
सिटी मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय व एसपी सिटी डा.अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में शाम करीब पांच बजे अभियान शुरू हुआ। यह करीब शाम 7.15 बजे तक चला। इसको ओलंदगंज के सब्जी, फल मार्केट, चौराहा व आस-पास क्षेत्र में चलाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय ने बताया कि नगर में जाम की समस्या को देखते हुए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जिन लोगों ने सड़क पर दुकान, मकान बढ़कर बनाया है, उसको जेसीबी से हटाया गया। साथ ही कई जगहों पर दुकानों के बाहर लगे टीन शेड को उखाड़कर फेंका गया। पुलिस फोर्स द्वारा भीड़ को देखते हुए कई बार खदेड़ा भी। इससे ट्रैफिक जाम की भी समस्या उत्पन्न हो गई। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र आदि मौजूद रहे।