पत्नी ने किया पति को जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास

  जौनपुर। सुरेरी  क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने रविवार की भोर में सो रहे पति को केरोसिन छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। पति झुलसने लगा तो उसकी नींद खुल गई। वह शोर मचाता हुआ भाग कर घर से बाहर निकल गया। उसने किसी तरह आग बुझाई। तब तक शोर सुनकर आस-पास के लोग भी जुट गए। पत्नी से हत्या के प्रयास की वजह पूछी तो उसने कुछ नहीं बताया, बस माफी मांगने लगी। ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष को इसकी जानकारी दी तो वे भी सकते में आ गए। दोनों पक्षों में पंचायत चल रही है।
गांव का युवक रात में पत्नी के साथ कमरे में सोया था। भोर में पत्नी ने अपनी साड़ी को केरोसिन से भिंगोकर पति के ऊपर रख दिया। फिर उसमें आग लगा दी। पति को झुलसने का एहसास हुआ तो उसकी आंख खुल गई। खुद को आग की लपटों में घिरा देख उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। वह चीखता हुआ घर से बाहर भागा। किसी तरह साड़ी को अपने शरीर से अलग करते हुए आग बुझाई। हालांकि इस दौरान वह कई जगह झुलस भी चुका था। पत्नी द्वारा ही आग लगाए जाने का माजरा समझ आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आसपास के लोग भी जुटे, लोग भी पत्नी को ही भला-बुरा कहने लगे। पति ने सबके सामने पत्नी से इस दुस्साहस की वजह पूछी तो उसने कुछ नहीं बताया। बस अपने कुकर्म की बात कबूल करते हुए माफी मांगती रही। जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी गांव आ गए। यहां दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत चलती रही। ससुराल पक्ष आरोपी को साथ रखने को तैयार नहीं थे। हालांकि देर रात तक पंचायत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। एसओ  ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

Related

news 5468197640605413768

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item