Page

Pages

शनिवार, 23 जून 2018

नाला निर्माण रोककर किया विरोध प्रदर्शन

 जौनपुर।  नेवढि़या बाजार से तिलंगा गांव तक विधायक निधि से निर्माणाधीन नाले की खोदाई का कार्य शनिवार की सुबह तिलंगा गांव की अनुसूचित बस्ती के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने रास्ता जाम कर नेवढि़या-जयसिंहपुर मार्ग पर आवागमन भी बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि बस्ती के सामने से नाले का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए।
सुबह दस बजे जेसीबी मशीन से नाले की खोदाई चल रही थी। इसी दौरान बस्ती के सैकड़ों पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने प्रदर्शन करते हुए खोदाई का कार्य रोक दिया। उनका कहना था कि बस्ती के सामने से बन रहे सरकारी नाले के कारण गंदगी और बदबू से उनका जीना मुहाल हो जाएगा। नाला बस्ती से दूर बनना चाहिए। खबर लगने पर पहुंचे थानाध्यक्ष नेवढि़या विनोद कुमार यादव ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर दोपहर करीब 12 बजे रास्ता जाम समाप्त कराने के साथ ही निर्माण कार्य शुरु कराया। इस दौरान दो घंटे तक नेवढि़या-जयसिंपुर मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें