काशी प्रान्त के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जौनपुर। आज भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव का जौनपुर आगमन पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने शाहगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया, खेतासराय बाजार में मंडल अध्यक्ष अजय सिंह प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल माला और बाजा के साथ जोरदार स्वागत किया, उक्त अवसर पर हरिश्याम वर्मा, अजय यादव , मनीष गुप्ता , जगदंबा पांडेय रहे । उसके बाद सराय ख्वाजा में रिंकू सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद नगर की सीमा कुत्तू पुर तिराहे पर क्षेत्रीय मंत्री रामहित निषाद वह क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया डॉ के के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया, यहां पर राजवीर दुर्गवंशी, अमित श्रीवास्तव, अमूल्य श्रीवास्तव,अरविंद सिंह, बलिहारी राजभर,गौरव श्रीवास्तव, संतोष मौर्या, विष्णु गुप्ता रहे। नगर के होटल रिवर व्यू पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद दिनांक 24 जुलाई को होटल रिवर व्यू में होने वाले काशी क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया और जिलाध्यक्ष को कार्यक्रम सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश  दिया। बैठक के मुख्य अतिथि  उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल जी, प्रदेश महामंत्री भाजपा सलिल बिश्नोई जी सहित प्रदेश के कई प्रमुख नेता भाग लेंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्रीय कार्यसमिति की पहली बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की सफलता और संगठन के कार्ययोजनाओं के लिए रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा की लहर सुनामी में बदल चुकी है विपक्ष के पास जनता में जाने के लिए कोई भी मुद्दा नहीं बचा है, आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में देश अपना परचम लहरा रहा। देश के  प्रधानमंत्री आदरणीय मोदीजी और मुख्यमंत्री आदरणीय योगी जी के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को देखकर जनता भाजपा को केंद्र में पुनः स्थापित करने की का मन बना चुकी है। उसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष जी वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव के बड़े भाई अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के  जिला उपाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव चमन के निधन पर उनके आवास हुसैनाबाद पर जाकर शोक संवेदना प्रकट किया। साथ ही कॉयस्थ कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव के भाई वअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता ऋषिकेश श्रीवास्तव के पिता के निधन पर उनकी आवास हुसैनाबाद पर जाकर शोक संवेदना प्रकट किया। उसके बाद भाजपा नेता अमित श्रीवास्तव के आवास पर वाजिदपुर तिराहा पर आवास पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया मुलाकात किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, राम सिंह मौर्य, डॉ. अजय सिंह, पुष्पराज सिंह, संदीप तिवारी, सुशील मिश्रा, राजवीर दुर्गवंशी,अभय राय, मनीष सेठी, छाया सेठी, मनीष श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, दीपू मिश्रा, मो सैफ , रूसी भाई , सलमान अब्बास, शाहंशाह हुसैन, राम कृष्ण बिन्द बाबाजी मौजूद रहे।

Related

news 2596508703463575442

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item