किशोरी के अपहरण का परिजनों ने लगाया आरोप

 खुटहन( जौनपुर),थाना क्षेत्र के एक गॉव में बीती रात सोते समय अज्ञात लोगों द्वारा एक  किशोरी के अपहरण का मामला प्रकाश में आते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर किशोरी को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगायी है। वहीं पुलिस ने तहरीर लेकर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर किशोरी की बरामदगी हेतु तलाश शुरू कर दिया है। 

 बताते है कि थाना क्षेत्र के एक गॉव में तेरह वर्षीय दलित किशोरी बीती रात अपने घर मे सो रही थी। बरामदे में उसकी मां सो रही थी। रात के करीब साढ़े ग्यारह बजे नींद से जगने के बाद मां ने कमरे में जाकर देखा तो किशोरी अपने बिस्तर से गायब थी। किसी अनहोनी की आशंका के चलते वह घबरा गयी। उसने पूरी रात घर के आस-पास काफी खोजबीन की लेकिन बेटी का कही कोई पता नही चल सका। सूचना मिलने पर अयोध्या से लौटे पिता ने सुबह थाने में बेटी के अपहरण की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि रात में सोते समय अज्ञात लोगों ने उसकी नाबालिक बेटी का अपहरण कर लिया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बीते वर्ष नवम्बर माह में इसी नाबालिक किशोरी के साथ रेप के मामले दो युवक जेल की सलाखो में कैद है।
 क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार ने बताया कि अपहृत किशोरी के परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है। किशोरी की बरामदगी हेतु पुलिस की दो से तीन टीमें गठित कर सर्विलांस व अन्य स्रोतों की मदद से खोजबीन की जा रही है। अतिशीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

Related

news 2508387176791266081

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item