किसान पाठशाला की तैयारी कर रहा कृषि विभाग

 जौनपुर। अंतरास्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कृषक सशक्तिकरण अभियान के तहत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि विभाग नया प्रयोग करने जा रहा है, अब किसान पाठशाला का आयोजन करके महिला किसानों को नई तकनीकी से खेती करने की जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। 

किसान पाठशाला प्रत्येक न्याय पंचायतों के दो-दो गांवो में आयोजित की जाएगी पाठशाला का पहला चरण आठ मार्च से शुरू होकर अंतिम चरण 16 मार्च तक समाप्त होगा। प्रदेश की योगी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ’’द एलियन फार्मर स्कूल’’ किसान पाठशाला अन्तर्गत अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कृषक सशक्तिकरण अभियान हेतु आठ मार्च को अपराह्न दो बजे से 3.30 तक विडियो कांफ्रेन्सिंग की लाइव स्ट्रीमिंग की योजना बनाई है, जिसके तहत जिले में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इस पाठशाला में महिला किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जानकारी दी जाएगी। कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई। तकनीकों से किसानों को अवगत कराया जाएगा जिससे उन्नतशील खेती को बढ़ावा मिल सके। उन्नतशील खेती करने से ही किसानों की आमदनी बढ़ाना संभव है। एक गांव में दो दिन पाठशाला लगेंगी, जिसमे पहले दिन महिला किसानों को कृषक उत्पादक संगठन, रबी फसलों के प्रबंधन के अलावा मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती फसल चक्र, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषकों को देय सुविधाएं और दूसरे दिन कृषक उत्पादक संघ, जैविक खेती, मूल्य सम्बर्धन, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन आदि की जानकारी दी जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों को पाठशाला चलाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया है। जिले की 218 पंचायतों में दो-दो गांव का चयन करके किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए 218 ट्रेनर्स का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। पाठशाला का संचालन शाम 2 बजे से 4 बजे तक चयनित गांवो के प्राथमिक पाठशाला में आयोजित किया जाएगा। उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ रमेश चंद्र यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कृषक सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत एनआईसी योजना भवन से सीधे लाइव स्टीमिंग द्वारा कृषि में महिलाओं की भूमिका एवं कृषि विभाग की योजनाओं में सुबिधा की महिला कृषकों के साथ चर्चा की जाएगी। 9 मार्च को चयनित गांवों में किसान पाठशाला लगेगी। द्वितीय चरण में प्रत्येक न्यायपंचायत के दूसरे गांव में 15 से 16 मार्च तक किसान पाठशाला लगेगी।

Related

news 3302638005425170837

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item