फगुआ गीतों व वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

जौनपुर।  बक्शा ब्लाक के सुजियामऊ गांव में सोमवार को पारंपरिक होली गीत का आयोजन किया गया। इस दौरान फगुआ गीतों व वाद्य यंत्रों की धुन पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए, जिसको सुनने के लिए दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रोताओं पर पुष्प वर्षा की गई। कलाकारों ने अवधी, फगुआ, उलारा, चैता, बेलवइया, चहका, धमार आदि गीत की शानदार प्रस्तुति दी। 

पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय के आवास पर आयोजित होली मिलन गीत में गायक बाबू बजरंगी सिंह ने धमार गीत मन बसा मोर वृंदावन में.. एवं वैसवारा करिहौ का यार करिहौ का यार मैं तरुणी हरि छोट जतन करिहौ का यार.. सुना श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इसके अलावा बड़कऊ उपाध्याय की तरफ से चहका झोकवन बहई बयार अटरिया लंबी छवाई द बालम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक लाल साहब पाठक, रामआसरे तिवारी, कैलाश शुक्ल, रामनवल शुक्ल, रामसकल दुबे, विदितनारायन उपाध्याय, कृष्णानंद उपाध्याय, अंबिका उपाध्याय, विद्यानंद उपाध्याय, लक्ष्मी उपाध्याय आदि ने लुप्त हो रही लोकगीतों की प्रस्तुति दी। डा. वीएस उपाध्याय, विद्यापति त्रिपाठी, डा. मनोज मिश्र, अधिवक्ता कृपाशंकर त्रिपाठी, राजेश्वर त्रिपाठी, अरुण शुक्ल, भुलेश्वशर पांडेय, राजेश उपाध्याय, कृष्णकांत उपाध्याय, सूर्यनारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related

news 429672131099916276

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item