गुण्डा एक्ट के आरोपी भाजपा नेता को डीएम ने दिलाया न्याय दिलाने का भरोषा

जौनपुर | पूर्व प्रधान व भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष आनंद बरनवाल के ऊपर फर्जी ढंग से गुंडा एक्ट लगाने के मामले में आनंद बरनवाल ने आज जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई | जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पूर्व प्रधान की पीड़ा को सुनकर घटनाक्रम पर दुख व्यक्त किया और उन्हें जल्द न्याय दिलाने की बात कही | 

 जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आनंद बरनवाल ने थानाध्यक्ष खेतासराय विजय प्रताप सिंह पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से गुंडा एक्ट की संस्तुति करने का आरोप लगाया | पूर्व प्रधान की पीड़ा को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने जल्द ही उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया | पूर्व प्रधान के साथ अब्दुल कुद्दूस व अमलेंद्र गुप्ता के अलावा कई साथी मित्र मौजूद रहे | मालूम हो कि विगत 4 दिनों से सोशल व इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष व ग्राम प्रधान आनंद बरनवाल पर दुर्भावनापूर्ण तरीके से गुंडा एक्ट लगाने की खबर चल रही है | पुलिस की इस कार्रवाई से शासन और प्रशासन की काफी बदनामी हो रही थी

Related

news 6564327694871366561

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item