दो वर्ष पहले मंत्री ने किया था शिलान्यास , आज तक पूरा नहीं हुआ काम

 जौनपुर। नगर के विशेषरपुर क्षेत्र से बाबा शोभनाथ मंदिर होते हुए हमजा चिश्ती दरगाह मार्ग खस्ताहाल है। राहगीर जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर है। दो साल पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर योजना के तहत 39.72 लाख की लागत से निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया था। इसमें 600 मीटर सड़क व नाली का निर्माण होना है। दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसका निर्माण कार्य नहीं हो सका। 

 परियोजना का शिलान्यास दो फरवरी 2019 को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया था। दो वर्ष से अधिक समय हो गया लेकिन सड़क व नाली निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में जन प्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश हैं। टूटी सड़क व जनप्रतिनियों का लगा शिलापट्ट लोगों को आक्रोशित कर रहा है। बारिश के चलते सड़क पर जलभराव होने पर लोगों का आवागमन दुरूह हो गया है। गिट्टी व मिट्टी के फैलने से पूरे रास्ते में कीचड़ है, इससे वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे है। प्रशासनिक व जनसेवकों की उदासीनता से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Related

news 3658376223728274344

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item