थाना परिसर में ही स्थित मंदिर पर हुई प्रेमी युगल की शादी

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित भटहर गांव की एक बस्ती की लड़की मुंगराबादशाहपुर के अपने रिश्तेदार के प्रेम जाल में फंस गई। दोनों ने शादी का वादा कर एक दूसरे से मिलते रहे। परिजनों को जानकारी होने पर दोनों के ऊपर बंदिश लगी तो वे घर से भाग गए। लड़की पक्ष ने मीरगंज थाने में लड़के के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की। जिसकी जानकारी होने पर दोनों प्रेमी युगल थाने पहुंच गए। दोनो के परिजन आपस मे थाने में ही एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। लोगो के समझाने पर थाना परिसर में ही स्थित मंदिर पर दोनों की शादी की गयी। शादी के बाद दोनों परिवार एक दूसरे के गले लग गए।   

 पुलिस का कहना है की परिजन लडकी गायब होने की सूचना पुलिस को दिए थे। पर गुमुसुदगी नही दर्ज करायी थी। आपसी समझौता के तहत थाना परिसर में शादी करा दिया गया। दोनो पक्ष रजामंद थे। पुलिस का कोई रोल नही हैं।

Related

news 4200065918607974395

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item