तीन बजे तक पचास प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

 जौनपुर।  जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।  बूंदाबांदी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। वोट देने के लिए कई बूथों पर लंबी कतार लगी है। सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्रों पर मुस्तैदी से डटे हैं। शाम 3 बजे तक मतदान प्रतिशत  50 प्रतिशत से अधिक रहा। जौनपुर जिले में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के पांच-पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 125 पदों के लिए आज मतदान हो रहा है।  

 जिले के 1740 ग्राम पंचायतों में 15 अप्रैल को हुए मतदान के बाद कई पद विभिन्न कारणों से रिक्त हो गए थे। इसमें प्रधान और बीडीसी सदस्य के 5-5 और ग्राम पंचायत सदस्य के 9703 पद थे।  इसके लिए उपचुनाव की प्रक्रिया में नामांकन के बाद ग्राम पंचायत सदस्य के करीब 422 पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ था, जबकि अधिकांश सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। 125 पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी हैं। प्रधान और बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के 125 पदों के लिए मतदान शुक्रवार की सुबह सात बजे से शुरू हुआ।  
सुजानगंज में दो, रामनगर और जलालपुर में एक-एक, खुटहन ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चुनाव में मतदाताओं में उत्साह दिखा। सुबह से बूथ पर मतदाताओं की कतार लगने लगी थी।  

Related

JAUNPUR 3085241448250105556

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item