बदमाशो ने घर मे घुसकर दो महिलाओं के साथ किया रेप , की लूटपाट


जौनपुर । केराकत थाना  क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात दो की संख्या में बदमाशो ने घर में घुसकर दो महिलाओं को बन्धकर बनाकर दोनों के साथ दुष्कर्म कर घर के गहने और नगदी लूट लिए।  सुबह होने पर घटना का पता चला तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और लोगों ने पुलिस‌ को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन की। एसपी सिटी ने बताया कि अभी मामले की छानबीन चल रही है । 


गांव में युवती का भाई अपने पत्नी और बच्चों के साथ मुम्बई रहता है। बस्ती से सौ मीटर की दूरी पर बने घर की रखवाली के लिए उसकी छोटी  बहन रहती है, जो दिव्यांग और अविवाहित है। अकेली होने पर‌ रात में  वह खानदान में रिश्ते में भाभी को साथ बुला लेती है, दोनों रात में साथ सोती है। 


रात में लगभग 12 बजे दो बदमाश घर के पीछे पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर नीचे कमरे में आ गये और असलहे के बल पर दोनों महिलाओं को‌ जगाकर दोनों को कपड़े और रस्सी से बांधकर आंगन में फेंक‌ दिया और घर में लूटपाट शुरू की।‌ घर लूटने के बाद दोनों बदमाशो ने एक घंटे तक बारी बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म‌ करते रहे। एक घंटे बाद दोनों बदमाश फरार हो गये। सुबह होने पर घटना की जानकारी‌ होने पर ग्रामीणों के भीड़ इकट्ठा हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे हल्का दरोगा अजय कुमार ने घटना की छानबीन की। कोतवाल व क्षेत्राधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।‌ ग्रामीणों ने घटना की अबिलम्ब खुलासे की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item