तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आने से मोपेड सवार मामा-भांजे की मौत , मां-बेटी भी गंभीर

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा नहर के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आने से मोपेड सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। महराजगंज पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मौके से मैजिक का चालक फरार हो गया है। 

 जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के देवराजपुर गांव निवासी बबिता गुप्ता(32) अपनी बेटी परी(5), बेटे अहम(6) को लेकर भाई निलेश(25) के साथ अपने मायके मछलीशहर थाना क्षेत्र के घघरिया गांव जा रही थीं। चारों मोपेड पर सवार थे। इस दौरान प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर भटपुरा नहर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे मैजिक से टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के बाद मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मोपेड सवार उसके नीचे आ गए। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर आए। मैजिक के नीचे दबे मोपेड सवारों को बाहर निकाला। निलेश और अहम की मौके पर ही मौत हो गई थी। बबिता और परी को भी गंभीर चोट आई थी। उन्हें महराजगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया। मैजिक पर भैंस और पड़िया लदी थी। उन्हें भी चोट आई है।

Related

news 6574736067480155475

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item