पूरे जोश में दिखे सपाई, एक साथ दिखे सभी नेता और कार्यकर्ता

जौनपुर। आज हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन के दरम्यान सपाईयों ने पूरी ताकत झोक दिया। सभी विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारियों ने पूरे जोश से कलेक्टेªट पहुंचकर अपने प्रत्याशी का नामाकंन कराया। सूत्र बताते है कि हमेशा कई खेमे में बटा रहने वाले नेता कार्यकर्ता आज राष्ट्रीय नेतृत्व की कड़े तेवर के चलते एक साथ पूरी निष्ठा से जुट गये है। 

लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव से जिला पंचायत सदस्यों की मुलाकात के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सपा की प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात के बाद  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले के तीनों विधायकों, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से बैठक कर सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है। 
माना जा रहा है जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा मुखिया की सीधी दखल के बाद भी अगर पार्टी को सफलता नहीं मिली तो जिले के नेताओं को इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व जवाब देना भारी पड़ सकता है।
 जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर तीन बार से लगातार सपा का कब्जा रहा है। पार्टी इस चुनाव में भी इस सीट को गंवाना नहीं चाहती। इसके पहले सपा के राजबहादुर यादव जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनके पहले शारदा दिनेश चौधरी सपा से ही जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थी। इस बार सपा पुराने राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाली जिला पंचायत सदस्य  निशी यादव पत्नी डॉ जितेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है। निशी यादव की सास कलावती यादव वर्ष 2005 से 2010 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। जबकि उनके पति जितेंद्र यादव 2005 से 2015 तक जिला पंचायत सदस्य रहे हैं। उनके ससुर स्व. राजबहादुर यादव रारी से तीन बार विधायक रहे जबकि उनके जेठ स्व. अर्जुन यादव दो बार विधायक और एक बार सांसद रहे।

Related

news 8240975622854834328

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item