कई जगहों पर चटकी लाठियां , ढाई दर्जन घायल


जौनपुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर लाठी-डंडे चलने से 30 लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

 केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पश्चिमपट्टी गांव से पांच जून को विनोद यादव की बरात आजमगढ़ के देवगांव क्षेत्र में गई थी। वहां छेड़खानी को लेकर घरातियों ने बरातियों की पिटाई कर दी थी। इसी बात की सोमवार की रात चर्चा हो रही थी। विनोद यादव ने पट्टीदार शिव कुमार के घर पहुंचकर इस पर एतराज किया। इसी को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष के अशोक यादव, रामचंद्र, आजाद यादव, संतोष कुमार और दूसरे पक्ष के शिव कुमार, बबलू, विशाल व विपिन घायल हो गए। घायलों को सीएचसी केराकत ले जाया गया। मनबढ़ों ने वहां भी पहंचकर घायलों की पिटाई की। इसके चलते आधे घंटे तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 13 आरोपित नामजद किए गए हैं। उधर, सुरहुरपुर गांव में मंगलवार की सुबह रमा शंकर मौर्य क्रय की गई आठ डिसमिल जमीन पर स्थित पेड़ से आम तोड़ रहे थे। आरोप है कि पट्टीदार दूधनाथ ने विरोध करते हुए परिजन के साथ रमा शंकर के दरवाजे पर चढ़कर शुभम, रामफेर, प्रियंका व रीता देवी को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में दूधनाथ को भी मामूली चोटें आईं।

Related

JAUNPUR 4313579295021242049

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item