आजमगढ़ मंडल का दायित्व शैलेश राय के हाथो में

जौनपुर। अपने गठन के साथ ही उ0प्र 0मा0शि0संघ (सेवारत) ने शिक्षक साथियों की समस्याओं को लेकर जिस पुरजोर तरीके से संघर्ष का रास्ता चुना है ,उससे प्रभावित होकर प्रदेश भर के शिक्षक साथी इस संगठन से जुड़ने लगे हैं। कुछ जनपदों में तो शिक्षक साथियों ने यहाँ तक कह दिया कि जिस नि:स्वार्थ भाव से और जिन मूलभूत सिद्धांतों के साथ यह संगठन काम कर रहा है उससे यह लगने लगा है कि अब पुराने माध्यमिक शिक्षक संघ के आदर्शों और पदचिन्हों पर संगठन आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें कहते हुए उ0प्र0मा0 शि0 संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सिंह  ने अवगत कराया कि संगठन के सिद्धांतों और संघर्षो में विश्वास व्यक्त करते हुए आजमगढ़ मंडल के शिक्षक साथियों ने संगठन से जुड़ने और उ0प्र 0मा0शि0संघ (सेवारत)के बैनर तले काम करने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसका सम्मान करते हुए आज प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0राकेश सिंह एंव प्रदेश कोषाध्यक्ष डाक्टर प्रमोद श्रीवास्तव की उपस्थिति में आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर सैकड़ों शिक्षकों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए शैलेश राय जी को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया और उन्हें मंडल के सभी जनपदों में संगठन के विस्तार एवं जनपदीय पदाधिकारियों के मनोनयन का उत्तर दायित्व सौंपा गया है। 

संगठन के अन्य प्रदेश एवं विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों ने आजमगढ़ मंडल का दायित्व शैलेश राय को सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Related

news 7187218491036279977

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item