सड़क हादसे में एक महिला समेत दो की मौत

 जौनपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल थी। वहीं, एक दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में प्रयागराज-शाहगंजमार्ग पर यह हादसा हुआ। बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगौलीखुर्द निवासी महेंद्र नाई समारोहों में खाना बनाने का काम करता है। ग्राम दुगौली तियरा गांव में बीती रात आयोजित एक त्रयोदशाह कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए नीता केवट(45) वर्ष पत्नी मुन्ना लाल केवट निवासी बैजारामपुर थाना सरायख्वाजा और शांति केवट(55) वर्ष पत्नी राम सिंगार केवट निवासी पिलकिच्छा  थाना खुटहन बतौर मजदूर आई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गुरुवार सुबह करीब सात बजे महेंद्र शर्मा का पुत्र राजू(20) महिला मजदूरों को पिलकिछा छोड़ने के लिए पल्सर बाइक पर बैठा कर जा रहा था। वह घनश्यामपुर बाजार में तिराहे के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार से डंपर की चपेट में आ गया। इससे  बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राइवेट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने  राजू और नीता देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि शांति देवी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Related

जौनपुर 3832633032942182698

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item