पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव की मनायी गयी प्रथम पुण्यतिथि

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, जिले के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव की प्रथम पुण्यतिथि शनिवार को पचहटिया स्थित कोल्ड स्टोरेज पर मनायी गयी। जानकारी के अनुसार जिले के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के आदमपुर (कारो) गांव निवासी पारस नाथ यादव पहली बार 1985 में जिले के बरसठी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये थे। उसके बाद इसी विधानसभा क्षेत्र से 1989 में जनता दल से चुनाव जीते और प्रदेश सरकार में मंत्री बने। श्री यादव बरसठी विधानसभा क्षेत्र से 1993 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक बने एवं मुलायम सिंह यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। 1996 में इन्होंने अपना चुनाव क्षेत्र बदलकर मड़ियाहूं कर दिया और सपा से विधायक चुने गये। मड़ियाहूं से ही 2002 में पुनः सपा से विधायक बने और फिर अपना चुनाव क्षेत्र बदलकर नवगठित विधानसभा क्षेत्र मल्हनी को चुना और 2012 में वहां से विधायक बने। प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार में ये कैबिनेट मंत्री रहे। इसके बाद 2017 में मल्हनी से भाजपा लहर के बावजूद फिर सपा के विधायक बने। विधायक के साथ ही साथ पारस नाथ यादव जौनपुर लोकसभा से 1998 और 2004 में समाजवादी पार्टी के सांसद भी चुने गये थे। वे सात बार विधायक, दो बार सांसद और तीन बार प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे हैं। जौनपुर में पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका बहुत योगदान रहा है। इस मौके पर विधायक शैलेन्द्र यादव, जगदीश सोनकर, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक गुलाब सरोज, डा. केपी यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, आरबी यादव, जेपी यादव आदि उपस्थित रहे। विधायक लकी यादव, ओम यादव व वेद यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 564006841546175161

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item