पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ो ने महिला को लाठी डंडे से पीटकर किया घायल

 जौनपुर। जफराबाद किरतापुर गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ो ने 23 वर्षीय एक महिला को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। उक्त गांव के चन्द्रशेखर व सुरेंद्र यादव में काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है।उसी विवाद मे शनिवार को सुबह दोनो पक्षो में गाली गलौज शुरू हो गया। उसी दौरान सुरेंद्र यादव, मनोज और विकास पड़ोसी चन्द्रशेखर के द्वार पर पहुचकर लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमें चन्द्रशेखर की पत्नी रीमा घायल हो गयी। रीमा का सिर फट गया। सूचना पर मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुच गईं। पुलिस को देख उक्त उक्त तीनो मनबढ़ अपने घर से फरार हो गए।अभी पुलिस को तहरीर नही दी गयी है।  

Related

news 2296747243997103552

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item