नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश सहित पदाधिकारियों ने ली शपथ

 जौनपुर। भारत विकास परिषद शाखा जौनपुर का 8वां दायित्व ग्रहण समारोह रविवार की देर शाम नगर के रूहट्टा स्थित एक हाल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण, दीप प्रज्ज्वलित एवं वन्देमातरम गीत के बाद किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष मुकुल शाह ने निवर्तमान अध्यक्ष अतुल जायसवाल के कार्यकाल में कोरोना योद्धा सम्मान और विशिष्ट कार्य हेतु सदस्यों को सम्मानित किया। 

निवर्तमान अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने अपने कार्यकाल में किये गये कार्यों को सदन के समक्ष पेश किया। तत्पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष मुकुल शाह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवधेश गिरि, सचिव राहुल पाण्डेय, कोषाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, महिला संयोजिका ममता साहू को शपथ ग्रहण कराया। विक्रम गुप्त जिला संयोजक ने पिन पहनाकर नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अवधेश गिरि ने अपने प्रकल्प प्रमुख एवं नये सदस्यों को शपथ दिलाया। कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य एवं गीत प्रस्तुति की। सभी पूर्व अध्यक्ष लोकेश, शरद पटेल, विक्रम कुमार गुप्त, भृगुनाथ पाठक को साल भेंटकर निवर्तमान अध्यक्ष अतुल जायसवाल ने सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि रवि प्रकाश जायसवाल ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। लोकेश साहू ने परिषद के पांच सत्र सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक शरद साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। संचालन रमेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर शिव गुप्ता, अतुल सिंह, डा. आशुतोष सिंह, अमित श्रीवास्तव, राजेन्द्र निगम, रिषी श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रताप चौधरी, प्रदीप जायसवाल, गणेश साहू, आशीष श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, संजय अस्थाना, रामकृपाल जायसवाल, अजय श्रीवास्तव, दिवाकर गुप्ता, दिनेश श्रीवास्तव, कृष्ण देव वर्मा, राधेश्याम जायसवाल, कृष्णा पाठक, निशा गिरि, रेखा जायसवाल, साधना जायसवाल, पूनम श्रीवास्तव, वंदना सिंह, सरस्वती, ज्योति श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Related

news 6499405830013818228

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item