उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित संघ के मंडल मंत्री वाराणसी बने कुमैल हैदर

 जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद ने मंगलवार को एक पत्र जारी कर संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कुमैल हैदर को मंडल वाराणसी का मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है ।कुमैल हैदर ने आज मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह हमेशा संघ के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। शासन स्तर पर पूर्व से कार्यरत मृतक आश्रित कर्मचारी योग्य हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता उच्च है। पूर्व विचलित आदेश पर उनकी नियुक्ति की गई है ,उन्हें भी तृतीय श्रेणी के पद पर उच्चीकृत/पदोन्नति की जाए। संघ की जायज मांगों के लिए प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर संघर्ष किया जाएगा।। मंडल मंत्री का स्वागत जिला कैंप कार्यालय पर किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष रामासरे यादव,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पांडे,जिला मंत्री अजय सिंह,जिला सचिव अशोक कुमार मीडिया प्रभारी व जिला कोषाध्यक्ष फरहान खान व राजीव श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Related

news 3103378668473995479

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item