मनोज साहू महामंत्री एवं कृष्ण कुमार जायसवाल उपाध्यक्ष मनोनीत

 
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक नगर उपाध्यक्ष मनोज तिवारी के छोटा काशी मंदिर के बगल स्थित आवास पर आयोजित की गई है। मुख्य अतिथि कानपुर से आये प्रांतीय युवा चेयरमैन राजीव आनंद ने व्यापारियों को एकजुट रहने और प्रदेश की सदस्यता को और बढ़ाने का सुझाव दिया। 

मुख्य वक्ता जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि करोना कॉल में जिन व्यापारियों की आकस्मिक मृत्यु हुई है। उनके लिये मुआवजा की मांग सरकार से करता हूं। उन्होंने कहा कि शहर के सुंदरीकरण में हम व्यापारियों को सहयोग करना चाहिये। बैठक में सर्वसम्मति से मनोज कुमार साहू को नगर महामंत्री (उत्तरी), कृष्ण कुमार जायसवाल को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन व्यापारियों का सहयोग नगर के सुंदरीकरण के लिये चाहते हैं। प्रशासन ने सुंदरीकरण के लिये व्यापार मंडल को कई प्रस्ताव दिए हैं। बैठक में प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी, युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, संतोष अग्रहरि, संजीव यादव, रामकुमार साहू, मुन्ना लाल अग्रहरि, अशोक बैंकर, अनिल जायसवाल, राजदेव यादव, अशर्फी लाल, दिनेश श्रीवास्तव, संतोष साहू, नीरज शाह, विमल भोजवाल, अनिल वर्मा, प्रदीप सिंह, लोकेश साहू, यशवंत साहू, डीके अग्रहरी, सुरेश शर्मा, अरशद कुरैशी, संजय जाडवाणी, दिलीप सिंह, संतोष मौर्य, नीरज श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश जायसवाल, अतुल गुप्ता, हफीज शाह, रामकुमार साहू, शिव कुमार जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, राजीव साहू, अजय देवा, चंद्र प्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज तिवारी ने किया। आभार नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा ने व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 6701179402840620662

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item