व्यापार मंडल ने दिवंगत पदाधिकारियों को दी श्रद्धांजलि

 जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पिछले 3 महीने में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व शहर के प्रबुद्ध व्यापारियों के मृत होने पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि आज नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष स्व. सूर्य प्रकाश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कपूर, नगर महामंत्री आनंद कुमार साहू, पेंट व्यवसाई संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, नगर मंत्री आनंद विश्वकर्मा, प्रतिष्ठित व्यवसाई चंद्रशेखर जायसवाल, विनोद कुशवाहा, किशन सेठ के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इनके आकस्मिक निधन से जनपद को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश वंदना नगर संरक्षक अनिल जायसवाल (हरिओम) ने पढ़ा। प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी ने सभी को श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा को आशीष गुप्ता, संतोष अग्रहरि, संजीव यादव, रामकुमार साहू, अशोक बैंकर, अशर्फी लाल जायसवाल, मदन गोपाल गुप्ता, अनिल वर्मा, अरशद कुरैशी, लोकेश साहू, संजय केडिया, सभासद संतोष मौर्य, संजय जाडवानी, संतोष साहू, दिनेश श्रीवास्तव, यशवंत साहू, डीके अग्रहरी, सुरेश शर्मा, अतुल जायसवाल, मनोज साहू, नीरज शाह, कृष्ण कुमार जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, हफीज शाह, शिव कुमार जायसवाल, संतोष अग्रहरी ग्रामीण, दीपक अग्रहरि, अनिल जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, राजीव साहू, चंद्र प्रकाश जायसवाल, आशीष कुमार, विजय जायसवाल ने संबोधित किया। इस मौके पर विजय केडिया, दीपक जावा, इंद्रजीत मौर्य, अजय देवा, संदीप अग्रहरी, मोहम्मद अली (गुड्डू), गोविंद अग्रहरि, प्रभाकर अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन नगर उपाध्यक्ष मनोज तिवारी ने किया। आभार नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि ने व्यक्त किया।

Related

news 8031371540385875266

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item