मैनेे अपने कार्यकाल में जिला पंचायत को भ्रष्टाचार से मुक्त रखी थी: श्रीमती कमला सिंह

जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव तीन जुलाई को होने जा रहा है। इस बार यह सीट सामान्य महिलाओं के लिए सुरक्षित है। इस सीट पर पहली महिला अध्यक्ष बीजेपी की श्रीमती कमला सिंह को गौरव प्राप्त है। वे 1995 में जीतकर यह सीट हासिल की थी। हलांकि इससे पहले वे राजनीति में नही थी उनके पति राम अकबाल सिंह जिले के भाजपा के कद्दावर नेताओ में शामिल थे। 

कमला सिंह से बातचीत किया गया तो उन्होने अपना अनुभव साझा करते हुए कही कि मैने अपने कार्यकाल में खुद अपना कार्य किया तथा अन्य महिला सदस्यों को स्वयं कार्य करने के लिए प्ररेरित किया। उन्होने कहा कि मै पूरी निष्ठा से सभी सदस्यों के मान सम्मान के साथ वगैर भेदभाव से कार्य किया जिसका परिणाम रहा है कि मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। 60 सदस्यो में मात्र 12 सदस्य ही मेरे खिलाफ वोटिंग किया था। उन्होने कहा कि मैं सदस्य बनी अध्यक्ष चुनी गयी कभी मैने एक पैसे से खरीद फरोख नही की। अपने कार्यकाल में कभी महिलाओं की जगह उनके पुरूषों को सदन में आने की अनुमति नही दी। मैने जहां महिला जनप्रतिनिधियों को खुद काम करने की प्रेरेणा देती थी वही गांवो में शिक्षा की नींव मजबूत करने के लिए स्कूल बनवायी, स्कूलों में जाकर शिक्षा की गुणवक्ता की जांच करती थी। ग्राम प्रधानों द्वारा कराये गये कार्यो का अवलोकन करती थी। पहले लोग चरित्रवान होते थे आज तेजी से चरित्र का हनन हुआ है। श्रीमती सिंह ने कहा कि जब मैने कार्यभार सम्भाली थी उस समय जिला पंचायत के कोष में मात्र तीन हजार रूपये था, कर्मचारियों को वेतन नही मिलता था, मैने जिला पंचायत के श्रोतो से पैसा एकत्रीत करायी जिससे विकास कार्य हुआ साथ ही कर्मचारियों का वेतन मिलने लगा। 

उन्होने कहा कि इस बार भी यह सामान्य महिलाओं के सुरक्षित हुई थी मैने सोचा था इस बार भी मैं अध्यक्ष बनकर विभाग में फैले भ्रष्टाचार की समाप्त करके गुणवक्तायुक्त विकास करूंगी। 


Related

news 7317545060262653006

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item