40 प्रगतिशील कृषकों को विधायक केराकत ने किया सम्मानित

 

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के 75 वी वर्षगांठ के मौके पर रविवार को कृषि भवन सभागार में कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान समारोह आयोजित कर जनपद के 40 प्रगतिशील कृषकों को विधायक केराकत दिनेश चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।   

आत्मा योजनान्तर्गत कृषक वैज्ञानिक संवाद में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की आमदनी बढ़ाने की तकनीकी जानकारी दी गयी। मुख्य अतिथि विधायक केराकत दिनेश चौधरी ने कहा कि किसानों के विकास के लिए सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, फसल बीमा योजना सहित अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है जिससे किसान खेती कर खुशहाल रहें। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने कृषि निवेश की उपलब्धता की जानकारी दी। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ सुरेश कन्नौजिया ने जैविक खेती की जानकारी किसानों को दिया। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ संजीत कुमार ने संतुलित खेती करने पर बल दिया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश सिंह ने पशुओं के रखरखाव,कृतिम गर्भाधान एवं टीकाकरण की जानकारी दी। मत्स्य विकास अधिकारी एके शर्मा ने मछली पालकों को उपयोगी जानकारी दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी उप कृषि निदेशक केके सिंह तथा संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डॉ रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि आरडी चौधरी, उद्यान निरीक्षक अमरनाथ, संध्या सिंह,रजनीश सिंह, मोहन पटेल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 476798268740521441

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item