दुश्मन को मारने के चक्कर में वृद्ध ने खुद गवा दिया अपनी जान

 जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बन्तरी गांव में बुधवार की रात मशीन पर पत्नी के साथ सो रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक के सिर पर पड़ोसी वृद्ध ने पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया। लेकिन हमले के बाद भागते समय वृद्ध खुद एक पोल से टकराकर घायल हो गया। चोट इतनी गम्भीर थी कि उपचार के दौरान हमलावर की मौत हो गयी। वही कुल्हाड़ी से जख्मी अवकाश प्राप्त शिक्षक का उपचार ट्रामा सेंटर पर चल रहा है। पुलिस सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंच गयी थी। लाश पीएम में भेज दिया गया। 

 जानकारी के अनुसार बन्तरी गांव में रिटायर शिक्षक रामलौटन यादव 70 व फूलचंद यादव 65 के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। घायल शिक्षक के परिजनों के मुताबिक रात में राम लौटन व उनकी घर से दूर पम्पिंग सेट पर पत्नी के साथ सो रहे थे। आरोप है कि फूलचंद यादव ने रात में कुल्हाड़ी से राम लौटन के सिर पर वार कर दिया। चीख सुनकर पत्नी जाग गयी और फूलचंद को पकड़कर उलझ गयी। इस बीच शोर शराबा सुन गांव के लोग भी दौड़ पड़़े। लोगों को आता देख हमलावर मौके से भागने लगा। इस बीच अंधेरा होने के कारण कुछ दूरी पर स्थित विद्युत पोल से जा टकराया। पोल से टकराकर वह वही पर गिर पड़ा। गांव वालों ने रात में ही पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पर लाकर उपचार शुरु कराया। कुल्हाड़ी से घायल अवकाश प्राप्त शिक्षक रामलौटन यादव को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर कुल्हाडी से वार करने वाले फूलचंद यादव को जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन जिला अस्पताल में उपचार के दौरान फूलचंद यादव की मौत हो गई। चर्चा हैं ग्रामीणों की पिटाई से फूलचंद को गहरी चोट आ गयी थी। मृतक फूलचंद एक दिन पहले मंगलवार की रात को अपने पड़ोसी हरिनाथ यादव 50 वर्ष पुत्र मनिकराज यादव के गर्दन पर कुल्हाड़ी से कईयों वार किया था जो घायल है और इलाज वाराणसी में चल रहा है। सूचना पुलिस को दी गयी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुुलिस के कार्रवाई न करने से हमलावर का हौसला बढ़ा और उसने दूसरी घटना को अंजाम तो दिया लेकिन खुद भी दुनिया छोड़कर चला गया।

Related

news 7126542099639810483

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item