व्यापार मंडल का आह्वान एकजुट रहे व्यापारी : दिनेश टंडन

जौनपुर : नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित श्रावणी भोज कार्यक्रम का आयोजन शहर के सम्मानित व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अचला देवी घाट पर संपन्न हुआ .नगर अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को एकजुट रहने का निवेदन किया !

        मुख्य अतिथि जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों का सबसे बड़ा समूह है व्यापारी इससे जुड़कर अपनी समस्याओं का हल पा सकता है और व्यापार मंडल को और ताकतवर बना सकता है प्रदेश का चुनाव 7 और 8 सितंबर को वृंदावन में आयोजित है जिसमें जौनपुर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को चलने का आह्वान किया,          
प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि ने नगर कमेटी के द्वारा किए गए सभी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज का व्यापारी जागरूक और संगठित है, युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता और युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार को कोरोना काल में मृत व्यापारी के परिवारों को आर्थिक सहयोग देना चाहिए, 

Related

politics 131890649634555512

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item