बच्चों ने राष्ट्र भक्ति से ओत- प्रोत परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया तो भारत माता के जयकारे से गूंज उठा गगन

 

जौनपुर। इंग्लिश मीडियम प्राईमरी स्कूल चकताली के प्रांगण में गांव के प्रबुद्ध जनों एवम ग्राम- प्रधान की उपस्थिति में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर विद्यालय की वरिष्ठ महिला अभिभावक आशा देवी के द्वारा झंडारोहण किया गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान ललिता कुमारी यादव के द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया।  विद्यालय की छात्रा नंदिनी प्रजापति द्वारा माँ सरस्वती जी की वंदना प्रस्तुत की गई। 

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. उषा सिंह द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिय, अध्यक्ष एवम विद्यालय की सभी प्रेरेणा साथियों का माल्यार्पण कर स्वगात किया गया और छात्राओं- नंदिनी, श्वेता एवम प्रतिज्ञा द्वारा स्वगात गीत प्रस्तुत किया गया। 

कार्यक्रम को ग्राम प्रधान पति रविन्द्र यादव, कमलेश यादव, गिरीश चन्द्र शुक्ला , जितेंद्र यादव, अरविंद प्रजापति आदि संभ्रात जनों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. उषा सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आज जो परफॉर्मेंस हमारे बच्चें बरामदे में कर रहे है वही प्रस्तुति कार्यक्रम यदि मंच पर होता तो इस कार्यक्रम की भव्यता कुछ और होती, इस पर वहां उपस्थित  गिरीश चन्द्र शुक्ला  एवम कमलेश यादव ने तुरंत ही खड़े होकर विद्यालय में बच्चों को कार्यक्रम करने के लिए मंच बनवाने की घोषणा की और अपने उद्बोधन में कहा कि आपके विद्यालय में अब 26 जनवरी का कार्यक्रम विद्यालय के मंच पर ही होगा। 

विद्यालय परिवार, ग्राम- प्रधान, गिरीश शुक्ला जी तथा कमलेश यादव का ह्रदय की गहराईयों से धन्यवाद ज्ञापित करता है। विद्यालय की साज- सज्जा देखकर सभी ग्रामवासी अत्यंत भाव- विभोर हुए एवम प्रधानाध्यपिका उषा सिंह की भूरी- भूरी प्रशंसा की।

 आज के इस सफलतम कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों ने राष्ट्र भक्ति से ओत- प्रोत परफॉर्मेंस प्रस्तुत किया जिसे देख लोगो ने यही कहा कि हमे किसी प्राइवेट स्कूल में बच्चों को भेजने की जरूरत नही, यह विद्यालय कान्वेंट से बढ़कर है। बालिकाओं द्वारा सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य आदरणीय अंजू पाठक जी ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में हमारे अत्यंत प्रिय किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य आदरणीय अंजू पाठक जी, ग्राम प्रधान ललिता कुमारी यादव, रविन्द्र यादव, गिरीश चन्द्र शुक्ला, कमलेश यादव, सिकन्दर यादव, चंचल यादव, smc अध्यक्ष रीता देवी, सदस्य ईंदा देवी, विक्रमाजीत यादव राजेश यादव सहित प्राथमिक विद्यालय चकताली की सहायक अध्यापिका रोली अस्थाना, पूनम रॉव, रंजना तिवारी, शिप्रा सिंह तथा सभी रसोइया एवम सफ़ाई कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापिका शिप्रा सिंह तथा पूनम रॉव ने संयुक्त रूप से किया तथा प्रधानाध्यापिका उषा सिंह ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Related

news 107619905155123039

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item