27वाँ दिन भी जारी रहा सत्याग्रह आन्दोलन

जौनपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा आश्वासन के 18 दिन बीत जाने के बाद भी पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। आन्दोलन के 27वें दिन अपना समर्थन व्यक्त करते हुए दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता एवं लक्ष्मी बाई बिग्रेड के अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि पत्रकार, जो हमारे भारत का चौथा स्तंभ कहा जाता है। उनके ऊपर भ्रष्टाचार, अत्याचार, उत्पीडन व समाज में व्याप्त अराजकता को झेल रहे हैं। यह निन्दनीय है जो सरकार व शासन प्रशासन अनदेखी कर रहा है। समाज का आईना पत्रकार होते हैं जो समाज के अच्छाई व बुराई को सामने लाते हैं। आज लोकतंत्र खतरे में है जिसके लिए हम सभी को एक होकर संघर्ष करने की जरूरत है। तभी सच्चे भारत का निर्माण व अमर शहीदों का सपना पूरा होगा। यशवन्त गुप्ता के साथ किये गये अन्याय एवं अत्याचार के दोषियों के प्रति उचित कार्यवाही की जाय। जिला प्रशासन प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल न्याय दिलाये। सत्याग्रह के 27वें दिन के समर्थन में देवेन्द्र राठौर, सुशील कुमार स्वामी, रोहित कुमार चौबे, संजय कुमार उपाध्याय, असलम परवेज खान, मनोज कुमार साहू, मंगला प्रसाद तिवारी, सन्तोष श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, सत्य नारायण सिंह, संजय शुक्ला, अखिल मिश्र, आर०एच०खान, विनोद कुमार सिंह, जय प्रकाश गुप्त, रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव, बलवन्त कुमार गुप्त, लालबहादुर यादव, पंकज कुमार प्रजापति, विरेन्द्र कुमार पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्रा, छोटे लाल सिंह, मो. रऊफ खान, गुड्डू नबाब मुन्सी, भजुराम व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

BURNING NEWS 7523125772405712376

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item