पुलिस एनकाउंटर में एक लाख का इनामी कल्लू पण्डित मारा गया

जौनपुर। पुलिस  के साथ हुई बदमाशो की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश ढेर,बदमाशो द्वारा चलायी गयी गोली से एक आरक्षी घायल तथा स्वाट प्रभारी के बी0पी0 जैकेट पर  गोली लगी , अभियुक्त के पास से मौके से एक पिस्टल 32 बोर ,10 खोखा कारतूस 32 बोर , 09 जिन्दा कारतूस 32 बोर , एक तमन्चा 315 बोर, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,दो मोबाईल , 01 HF DELUXE मोटर साईकिल बराम हुआ है । 

चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीती रात्रि थाना सरपतहाँ पुलिस अपने थाना क्षेत्र मे भ्रमणशील थी कि जनपद सुल्तानपुर , अम्बेडकरनगर एवं जौनपुर से पुरस्कार घोषित अपराधी के अपने एक अन्य साथी के साथ थाना क्षेत्र सरपतहाँ  में अप्रिय घटना कारित करने के उद्देश्य से आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर आस पास के थाना शाहगंज, खेतासराय की पुलिस व स्वाट  टीम मौके पर पहुँची । घेराबन्दी कर चेकिंग के दौरान बदमाशो ने पुलिस टीम पर गोलियां चलायीं, जिसमें स्वाट प्रभारी आदेश कुमार त्यागी के बी0पी0 जैकेट पर गोली लगी व आरक्षी संजय कुमार सिंह थाना सरपतहाँ के हाथ मे गोली लगी । आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलायी गयी गोली से एक बदमाश को गोली लगी तथा एक बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया । घायल बदमाश को उपचार हेतु तत्काल सीएचसी सुइथाकला लाया गया जहाँ से बाद प्राथमिक उपचार उसे जिला चिकित्सालय जौनपुर के लिये रेफर कर दिया गया । जिला चिकित्सालय पहुचने पर डाक्टर ने घायल बदमाश को मृत घोषित किया । बदमाश की पहचान प्रशान्त पाण्डेय उर्फ कल्लू पाण्डेय पुत्र हीरामणी पाण्डेय निवासी ग्राम अमरेथू डडिया थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर के रुप में हुई है । इस मृतक बदमाश के ऊपर लूट, डकैती, हत्या, चोरी, रंगदारी, जान से मारने के प्रयास जैसे गम्भीरतम मामलो में कई अभियोग पंजीकृत है । प्रशान्त पाण्डेय थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर का हिस्ट्रीशीटर है जिसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 101ए है । इसके पास से एक 32 बोर पिस्टल तमन्चा व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है । मृतक इनामिया हिस्ट्रीशीटर के पास से दो मोबाईल व एक मोटरसाईकिल भी बरामद हुई है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*अभियुक्त का विवरण-* 

1. प्रशान्त पाण्डेय उर्फ कल्लू पाण्डेय पुत्र हीरामणी पाण्डेय निवासी ग्राम अमरेथू डडिया थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर। 

*घोषित पुरस्कार का विवरण* 

1-पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र द्वारा रु0 50,000/-

2-पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा रु0 25,000/-

3-पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा  रु0 25,000/-

*बरामदगी का विवरण-* 

1- एक पिस्टल 32 बोर 

2-10 खोखा कारतूस 32 बोर 

3- 09 जिन्दा कारतूस 32 बोर 

4-  एक तमन्चा 315 बोर

5-  04 जिन्दा कारतूस 315 बोर

6-  दो मोबाईल 

7-  01 HF DELUXE मोटर साईकिल 


*आपराधिक इतिहास अभियुक्त कल्लू पाण्डेय उर्फ प्रशान्त पाण्डेय पुत्र हीरामणि पाण्डेय निवासी ग्राम अमरेथू डडिया थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर*

1-मु0अ0सं0 144/21 धारा 396/412 भा0द0वि0 थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर 

2-मु0अ0सं0 145/21 धारा 395/412 भा0द0वि0 थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर 

3-मु0अ0सं0165/21 धारा 394/412 भादवि0 थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकर नगर

4-मु0अ0सं0 355/21 धारा 395/412 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर 

5- मु0अ0सं0 139/21 धारा 307 भा0द0वि0 थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर 

6- मु0अ0सं0 140/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर 

7- मु0अ0सं0 141/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर 

8- मु0अ0सं0 264/21 धारा 379 भा0द0वि0 थाना केराकत जनपद जौनपुर 

9-मु0अ0सं0 927/21 धारा 41/411/419/420/467/468/307भा0द0वि0 3/25 आर्स एक्ट थाना को0 नगर जनपद सुल्तानपुर 

10- मु0अ0सं0 41/18 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर 

11-. मु0अ0सं0 67/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर

12 मु0अ0सं0 297/18 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 थाना कादीपुर सुल्तानपुर 

13. मु0अ0सं0 131/17 धारा 394/411 भा0द0वि0 थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर  

14. मु0अ0सं0 163/17 धारा 3/25 भा0द0वि0 थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर  

15. मु0अ0सं0 275/17 धारा 392 भा0द0वि0 थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर  

16. मु0अ0सं0 288/17 धारा 307/506/386 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर

17. मु0अ0सं0 459/17 धारा 386 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर

18. मु0अ0सं0 461/17 धारा 307/506 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर

19. मु0अ0सं0 415/17 धारा 302 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर

20. मु0अ0सं0 446/17 धारा 504/506 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर 

21. मु0अ0सं0 290/17 धारा 386 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर

22. मु0अ0सं0 260/17 110 (G) सीआरपीस थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर 

23-मु0अ0सं0 17/16 धारा 413/467/468 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर  

24- मु0अ0सं0 06/16 धारा 394/411/302 भा0द0वि0 थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर  

25-मु0अ0सं0 72/16 धारा 302/34 भा0द0वि0 थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर  

26-मु0अ0सं0 464/16 धारा 385 भा0द0वि0 थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर

27- मु0अ0सं0 586/16 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर अधि0 थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर

28. मु0अ0सं0117/16 धारा 286/323 भादवि0 थाना सरपतहां जौनपुर 

29-मुअ0सं0 346/15 धारा 307 भा0द0वि0 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर। 


*पुलिस टीम का विवरण-*

  1- श्रीप्रकाश राय, थानाध्यक्ष सरपतहाँ जौनपुर मय फोर्स

  2- श्री सुधीर कुमार आर्या, थाना प्रभारी शाहगंज जौनपुर मय फोर्स

  3- श्री राजेश कुमार यादव,  प्रभारी निरीक्षक  खेतासराय जौनपुर मय फोर्स

  4- श्री आदेश कुमार त्यागी, स्वाट प्रभारी जौनपुर मय फोर्स

Related

JAUNPUR 8468660464540030965

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item