मोदी के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है : लक्ष्मण आचार्य

 जौनपुर।  नगर के मियांपुर मोहल्ले में स्थित एक लान में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं सदस्य विधान परिषद लक्ष्मण आचार्य ने प्रबुद्ध वर्ग से संवाद स्थापित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताई। कांग्रेस, बसपा और सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है। भाजपा की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। कहा कि गुंडई करने वालों पर कार्रवाई हो रही है। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर सरेंडर कर रहे हैं। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिघानिया, विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सदस्य राजकुमार बिद, विजय सिंह विद्यार्थी, सूबेदार सिंह, बृजेश यादव आदि प्रबुद्ध वर्ग उपस्थित थे।

Related

news 1440835794196716353

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item