कानून व्यवस्था को दुरस्त कर प्रदेश से माफिया राज का अंत : कृष्ण प्रताप सिंह

  जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता ‘बूथ सम्पर्क अभियान’ के तहत नागरिकों से सम्पर्क कर पार्टी के नीतियों को पम्पलेट द्वारा अवगत करा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को आज दिनांक 29 सितंबर 2021 को राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के अध्यक्षता में नगर दक्षिणी के नखास मोहल्ले के बूथ नम्बर 363, 364 पर डोर टू डोर सम्पर्क कर योगी सरकार की साढे चार साल के उपलब्धियों को गिनाया। 

इस अवसर पर कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक विकास कार्य किया है सरकार ने किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारियो के साथ सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है, कानून व्यवस्था को दुरस्त कर प्रदेश से माफिया राज का अंत किया जिससे प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार पर विश्वास बढ़ा है। 

उक्त अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ,जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, नीरज सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी, डॉक्टर कमलेश निषाद, मनोज तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, डॉक्टर ब्रह्मेश शुक्ला, राजेश कन्नौजिया, मानसी सिंह, चांदनी राय, जटाशंकर त्रिपाठी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related

news 5447278457642486236

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item