पांच दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

 लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को पुराना मुकाम दिलाने की खातिर बड़े अभियान में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करीब दो हफ्ते के अंतराल पर सोमवार को फिर लखनऊ पहुंची। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाद से वह सीधा जापलिंग रोड पर कौल हाउस गई। उनका आज कांग्रेस कमेटी के ऑफिस जाने का कार्यक्रम निरस्त हो गया है।  

 मंगलवार सुबह से वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में बैठकों का दौर शुरू करेंगी। लखनऊ में इस बार प्रियंका गांधी वाड्रा का प्रवास पांच दिन का होगा। प्रियंका गांधी सोमवार को शाम चार बजे लखनऊ पहुंचीं। इसके बाद कौल हाउस का रुख किया। पहले उनका सोमवार शाम से ही बैठक करने का कार्यक्रम था। अब वह मंगलवार से काम शुरू कर देंगी। पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक के काम का जायजा लेंगी। इसके साथ ही 2022 के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी।
लखनऊ में अपने पांच दिन के प्रवास पर वह कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा और प्रदेश के विभिन्न शहरों में अपनी जनसभाओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ विस्तृत चर्चा करेंगी। उनका प्रयास संगठन के भीतर उपजे असंतोष को थामने का भी है। प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस को लगातार लग रहे झटकों के बीच में भी प्रियंका की कोशिश है कि वह पार्टी की चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएं। लखनऊ में प्रवास के दौरान वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ रायबरेली तथा अमेठी भी जा सकती हैं।

Related

news 808016099428096122

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item