लोहे की राड से पीटकर बृद्ध को उतारा मौत के घाट

 जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के  कोतांव गांव में मंगलवार की सुबह मामूली बात को लेकर युवक ने वृद्ध को राड से पीटकर मार डाला। भूसा को लेकर दो व्यक्तियों के बीच हो रहे विवाद में हस्तक्षेप करने के कारण वृद्ध को जान गंवानी पड़ी। पुलिस नामजद आरोपित की तलाश में जुटी है।  

उक्त गांव निवासी 70 वर्षीय प्रेमानंद मिश्र उर्फ बग्गड़ खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही अनुसूचित जाति के राजित राम व विनोद मिश्र के बीच भूसा को लेकर विवाद हो रहा था। प्रेमानंद मिश्र ने हस्तक्षेप करते हुए राजित राम की तरफदारी कर दी। इससे विनोद मिश्र आक्रोशित हो गए और धमकी देते हुए चले गए। राजित राम भी अपने घर चला गया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद आक्रोशित विनोद मिश्र घर से लोहे का राड लेकर पहुंचे और रास्ते में ही प्रेमानंद मिश्र पर हमला कर दिया। पिटाई से प्रेमानंद के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। हमलावर भाग गया। स्वजन उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल से रेफर किए जाने पर स्वजन बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपित विनोद मिश्र ने राजित राम से भूसा खरीदने का सौदा किया था। दो-तीन खांची नमूने के तौर पर लेने के बाद विनोद मिश्र ने भूसा खराब होना बताते हुए खरीदने से मना कर दिया। इसी को लेकर राजित राम व विनोद मिश्र के बीच कहासुनी हो रही थी। प्रेमानंद मिश्र का समझाना विनोद को नागवार लग गया। सुबह मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मौत की सूचना के बाद धारा परिवर्तित की जा रही है।

Related

news 824838090994137776

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item