जानिए मुख्यमंत्री ने किन विधानसभाओ को क्या दिया सौगात

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मुंगराबादशाहपुर विधानसभा कार्यक्रम में तीन विधानसभाओं के लिए कई सौगात दिया है। उन्होने मुंगरा,मछलीशहर और बदलापुर विधानसभाओं के लिए 115 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होने सभी कार्यो को गुणवक्ता के अनुसार ससमय कराये जाने का आदेश भी अधिकारियों को दिया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद की विधानसभा मछलीशहर में 787 लाख की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण, मुंगराबादशाहपुर में 1039 लाख की 37 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं बदलापुर में 697 लाख की 42 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कुल 115 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा मछलीशहर में 3877 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास, मुंगराबादशाहपुर में 4449 लाख की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं बदलापुर में 8091 लाख की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।


Related

news 558120276617839939

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item