अधिकारियो , कर्मचारियों ने शोक सभा करके दी डीएम के पिता को श्रद्धांजलि

जौनपुर।  जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा जी के पिताजी मोहन प्रसाद वर्मा  का 11 सितंबर 2021 को आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मृतक आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। 

उक्त शोक सभा में नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री,ज्वाइंट मजिस्ट्रेटध् उप जिलाधिकारी हिमांशु नागपाल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ विजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, राजीव कुमार श्रीवास्तव, हारून रशीद, जवाहर सोनकर, मेहंदी रजा, प्रवीण श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह सहित कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विजय प्रताप सिंह व बार के अन्य पदाधिकारी सहित समस्त पटल सहायक उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Related

news 2279047626400761502

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item