बनायी गयी फल व हरी सब्जियों से रंगोली, आप भी देखिए ग्रामीण महिलाओं की कलाकारी

जौनपुर। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिलाओं को आकर्षित करने के लिए हरी सब्जियों व पोषण अनाज की रंगोली बनायी गयी है। यह रंगोली जहां महिलाओं को जागरूक कर रही है वही ग्रामीण महिलाओं की कलाकारी भी निखर रही है। 

विकास खंड सिरकोनी में माह सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर अनाज और सब्जियों के माध्यम से पोषण रंगोली बनाकर लोगों को पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ विभिन्न बीमारियों का संक्रमण न होने पाए। पोषण युक्त भोजन करने से शरीर रोगों से लड़ने में मजबूत बनता है और बाह्य शारीरिक सुंदरता भी निखरती है इसलिए हम सभी को संतुलित आहार, हरी सब्जियों का सेवन अवश्य करना चाहिए, जिससे हम और हमारा परिवार स्वस्थ हो।





Related

JAUNPUR 4011644143440488923

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item