बारिश के कहर से गिरा कच्चा मकान, एक परिवार के तीन सदस्यों समेत चार की मौत, मचा कोहराम

जौनपुर। जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश अब लोगो पर कहर बरपा रही है। भीषण बारिश के चलते अलग अगल थानों क्षेत्रो में कच्चा मकान ढह गया है। इस हादसे में एक परिवार के तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी दो बुरी तरह से जख्मी हुए है। दूसरी वारदात सिकरारा थाना क्षेत्र में हुई यहां कच्चा मकान गिरने से एक महिला की जान गयी है।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से गांव में कोहराम मच गया है। 

जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के सरायखानी गांव में भरत लाल जायसवाल(38) अपने परिवार के साथ बुधवार की रात सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे अचानक उनके कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में परिवार के पांच सदस्य दब गए। जिसमे  भरत लाल(38), उनकी पत्नी गुलाबा देवी(34) और बेटी साक्षी 10), की दर्दनाक मौत हो गई तथा भाभी रेखा देवी(45) और भांजी काजल(12) गंभीर रूप से घायल है । दोनों का इलाज चल रहा है। 
उधर  सिकरारा थाना क्षेत्र के सकल देल्हा गांव निवासी उर्मिला देवी(47) बुधवार को अपने कच्चे मकान में सो रही थीं। रात करीब एक बजे उसके कच्चे मकान की जर्जर दीवार ढह गई, जिसके मलबे में वह दब गई। आसपास के लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला, फिर आनन-फानन बरईपार बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि उर्मिला छप्पर में अकेले ही सो रही थी।

Related

news 3110668722925920805

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item