बीमारी से तंग आकर एक युवक ने दे दी जान

 जौनपुर। बीमारी से तंग आकर एक युवक ने गूलर के पेड़ पर  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला। उसमें बीमारी के कारण आत्महत्या करने का जिक्र है। सुसाइड नोट में परिवार के लोगों से बच्चों का ख्याल रखने की भी बात है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा के बाद शव को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

 बक्शा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी निवासी झिंगुरी यादव के तीन पुत्रों में 40 वर्षीय सुभाष यादव की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रह है। परिवारजनों के अनुसार सुभाष रविवार को जिले के एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाने गया था। जांच के बाद चिकित्सक ने किडनी में पथरी बताया था। उसी बात से परेशान सुभाष घर पहुंचा। घर के समीप एक गूलर के पेड़ पर चढ़कर रात में चद्दर का फंदा बनाकर गले में डालकर झूल गया। सुबह परिजनों ने शव को लटकता हुआ देखा तो चीख पुकार मच गई। 

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने आवश्यक लिखापढ़ी करते हुए शव को पीएम हेतु भेज दिया। एक सुसाइड पत्र लिखा मिला जिसमें अपनी बीमारी का जिक्र करतें हुए परिवार से पत्नी व दो बच्चों की देखभाल करने की बात कही है। पुलिस शव को पीएम हेतु भेज दिया। उधर घटना के बाद पत्नी अनीता देवी व 13 वर्षीय शनि व 9 वर्षीय लकी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related

news 5560751864424797258

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item