राजेश सिंह निर्विरोध अध्यक्ष, अनुराग मंत्री निर्वाचित

जौनपुर। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को साथियों ने माल्यार्पण कर दी बधाई और एक दूसरे को खिलाई मिठाई। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सदर तहसील के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न। तहसील अध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रिज़वान अहमद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, उपमंत्री सत्यप्रकाश, कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, आडिटर गोविंद सिंह आपसी सहमति से चुने गए। जबकि मंत्री पद पर आपसी सहमति न बन पाने के कारण चुनाव कराया गया। इस चुनाव में अजय कन्नौजिया 13 वोट से पराजित हुए हैं। कुल 112 वोट पड़े थे। जिसमे 62 मत अनुराग सिंह को प्राप्त हुआ, जबकि अजय कन्नौजिया को 49 मत हासिल हुआ। एक वोट अवैध हो गया। उक्त चुनाव में चुनाव अधिकारी विकास केशरवानी, त्रिभुवन यादव,व आलोक गुप्ता रहे हैं।

Related

news 4253487945153978555

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item