पोल्ट्री फार्म में वृद्ध का फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी

 जौनपुर। बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में वृद्ध का फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। आत्महत्या का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सुजानगंज थाना क्षेत्र के अरुआं गांव निवासी 80 वर्षीय राम दुलार मौर्य के दो पुत्र चंद्रपाल व जय प्रकाश रोजी-रोटी कमाने की गरज से मुंबई रहते हैं। जय प्रकाश ने वहीं दूसरी शादी कर ली है। घर पर वह जय प्रकाश की पहली पत्नी विमला देवी, 18 वर्षीय पौत्र रोहित व 14 वर्षीय पौत्री प्रिया के साथ रहते थे।

 रविवार की रात करीब आठ बजे भोजन करने के पश्चात राम दुलार मौर्य सोने चले गए। रात में किसी समय वह घर से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित गांव के पूर्व प्रधान के बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में गए और अपनी धोती से पाइप के सहारे फांसी लगा ली। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों  के अनुसार बीते शनिवार की शाम को भी वह घर से निकलकर चले जा रहे थे। पास-पड़ोस के रोकने पर जान दे देने की बात कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पौत्र रोहित उन्हें समझा-बुझाकर घर लाया था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तहकीकात की जा रही है।

Related

news 3585998297000344719

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item