धनगर समाज को भाजपा सरकार ने ठगा है : श्यामलाल

 जौनपुर । समाजवादी पाल,बधेल,धनकर,संन्देश यात्रा का रामनगर इटायें बजार में आयोजित सम्मेलन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्यामलाल पाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाल ,बधेल, धनगर समाज को भाजपा सरकार ने ठगा है जिस उम्मीद से ये समाज ने भाजपा सरकार बनाया लेकिन आज इस समाज की स्थिति भाजपा मे बहुत खराब हो गया है हमारे समाज को जितनी संख्या है उतनी उसकीं गणना कराकर हमको हमारी हिस्सेदारी दिया जाय। 

पिछडों का जनगणना कराया जाये और हमारे समाज और पिछड़ों को अगर कोई अधिकार दे सकता है तो सिर्फ अखिलेश यादव, सपा सरकार बनीं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है पाल समाज को उनके अनुपात हिस्सेदारी दिया जायेगा।  भाजपा ने जनता को धोखा के अलावा कुछ नहीं दिया हैं आने वाले समय में सब साथी मिलकर सपा सरकार बनाएंगे। गरीब-नौजवान, पिछड़े-दलित भाजपा सरकार हटाने को तैयार हैं। वहीं सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। किसानों, गरीबों को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा का दायित्व है वहीं अन्याय अत्याचार वसूली और हत्या कर रही है। भाजपा लोगों के एक-एक अधिकार छीनने का काम कर रही है। यह देश बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने की लड़ाई है। आज देश में सबको पता है मंहगाई बहुत बढ़ गयी है, लेकिन भाजपा कहती है मंहगाई नहीं है। 
भाजपा को पता ही नही है कि डीजल -पेट्रोल, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए है। खाद, डीएपी मंहगा है। बिजली बिल बढ़कर आ रहे हैं। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। जनता अब भाजपा का सफाया करेगी। सपा जातीय जनगणना की पक्षधर है।संम्मेलन मे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री,श्रीमती जानकी पाल काशीनाथ पाल, महेन्द्र पाल,श्रीमती सुषमा पाल,डां अवधनाथ पाल,श्याम बहादुर पाल,हिसामुद्दीन शाह,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी,डां विनोद पाल अर्जुन पाल,डां वृजलाल पाल,हरिनाथ पाल, डां समरनाथ पाल, कैलाश पाल, दिनेश पाल, रामू पाल, प्रमोद पाल, विकास पाल, सुरेंद्र यादव मालती निषाद, उषा यादव, केपी पाठक, सोनी यादवआदि लोग उपस्थित रहे संन्चालन रमेश साहनी ने किया। 

Related

news 5814842311463341740

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item