डीजे के चपेट में आने से मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के सुखलालगंज बाजार में आज मातारानी की आराधना के समय एक बड़ा हादसा हो गया, इस दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।  घटना के बाद पुरे इलाके में मातमी भरा सन्नाटा पसर गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सुखलालगंज बाजार में मां दुर्गा की मूर्ति की शोभायात्रा निकली थी। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं-पुरुष व बच्चे बाजार का भ्रमण कर रहे थे। इसी धार्मिक अनुष्ठान में  मुन्ना गुप्त का आठ वर्षीय पुत्र सत्यम अपने घर के चबूतरे पर खड़ा था। चबूतरे से गिर जाने के कारण वह शोभायात्रा में शामिल डीजे के पहिये के नीचे आकर कुचल गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सत्यम तीन भाइयों में सबसे छोटा था। स्वजन रो-रोकर बेहाल हो गए हैं।

Related

news 3996616396615866350

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item