पढ़ते समय दीवार के मलबे में दबकर बालक की दर्दनाक मौत, दो बालिकाएं गंभीर रूप से घायल

 

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अपने उज्जवल भविष्य के लिए छप्पर नीचे पढ़ाई कर रहे बच्चों पर कच्चे मकान की दिवार गिर गयी। मलबें में दबने एक मासूम छात्र की मौत हो गयी, दो बच्चियां बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। 

 मौके पर पहुँचें ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। उन्हें उपचार हेतु खेतासराय के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घायल दोनों बालिकाओं की हालत गंभीर देख उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 
बड़नपुर गांव के उछाहिलपुर मजरे निवासी प्रेम चंद्र अपने कच्चे मकान की दीवार के सहारे छप्पर लगाए थे। रविवार को उनका आठ वर्षीय पुत्र सत्यम, 10 वर्षीया पुत्री शिक्षा देवी तथा पड़ोसी सुरेश पाल की 5वर्षीय पुत्री काव्या उसी छप्पर के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रही थी। तभी अचानक दीवार छप्पर के ऊपर गिर गई। ढहती दीवार की तेज आवाज़ सुन ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। बच्चों के भीतर दबे होने की जानकारी होते ही सभी लोग मलबा हटाने लगे। लेकिन तब तक सत्यम ने दम तोड़ दिया। शिक्षा और काव्या भी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुँची पुलिस ने भी घायलो को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत किया।

Related

news 1177291254009842744

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item