पुलिस अधीक्षक और सीओ को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

जौनपुर। शनिवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में जिले के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, सीओ सदर रणविजय सिंह व एसओजी प्रभारी एसआइ आदेश त्यागी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पदक से सम्मानित किया। 

एसपी अजय साहनी को वीरता के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें आठ अगस्त 2017 को आजमगढ़ में एसएसपी के पद पर रहते हुए कुख्यात अपराधी सुजीत बुढ़वा को मुठभेड़ में ढेर करने के लिए मिला है। इसी तरह सीओ सदर रणविजय सिंह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक आदेश त्यागी को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

Related

news 6744939601798502395

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item