युवती को बंधक बनाए रखने व साजिश रचने की दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 जौनपुर।  शादी का झांसा देकर युवती को बंधक बनाए रखने व साजिश रचने की आरोपित दो महिलाओं को केराकत पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित वकील राम पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। यह वारदात केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।  


अमुवार गांव निवासी वकील राम की बहन की शादी कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में हुई थी। बहन के घर आते-जाते उसने युवती को उसने प्रेम जाल में फांस लिया। शादी करने का वादा कर भगा ले गया। दो वर्षों तक झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। कुछ माह पूर्व वह युवती को अपने घर ले आया। युवती गर्भवती हो गई थी।
 आरोप है कि वकील राम गर्भपात के लिए दबाव बनाने लगा। गर्भपात न कराने पर शादी से इन्कार कर दिया। वकील राम की बहन मंजू देवी व मनीषा देवी साजिश रचकर युवती को कई दिन तक घर में बंधक बनाए रखीं। इसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने वकील राम, उसकी बहन मंजू देवी व मनीषा देवी के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। वकील राम को एक पखवाड़े पहले ही गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। रविवार को मनीषा देवी निवासी अगेहता थाना देवगांव जिला आजमगढ़ व मंजू देवी निवासी डेहरी थाना केराकत को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

Related

news 1365758044795888892

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item