लखीमपुर खीरी : एक चार पहिया वाहन ने किसानों को रौंदा , दो की मौत

 

लखनऊ। करीब एक सप्ताह पहले एक सभा में दिए गए लखीमपुर खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी के विवादित बयान के वायरल वीडियो का गुबार रविवार को फूट गया। रविवार अपराहन जिले के निघासन इलाके के तिकुनिया में उस वक्त किसान भड़क गए जब एक चौपहिया वाहन से वहां आंदोलन कर रहे कुछ किसान लहूलुहान हो गए। बताया जाता है कि जैसे ही यह खबर प्रदर्शनकारियों तक पहुंची कि एक चार पहिया वाहन ने किसानों को रौंद दिया गया है और कई किसान मारे गए हैं। तभी वहां पर आंदोलनरत हजारों की संख्या में किसान भड़क गए। उन्होंने वहां मौजूद कई चार पहिया वाहनों में आग के हवाले कर दिया।  

 प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय सांसद और सीएम विरोधी नारे भी जमकर लगाए। साथ ही कृषि कानून वापस लेने तक अपना आंदोलन जारी रखने की बात कही। इस बीच बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल को देखते ही प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई लेकिन, संख्या अधिक होने के कारण पुलिस बल उनको रोकने में नाकाम रहा। इस बीच वाहन से रौंदे गए दो किसानों की मौत की खबर से किसानों का गुस्सा और भड़क गया। उन्होंने शव को तिकुनिया कस्बे के गुरु नानक कालेज के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस घटना में मारे गए दोनों लोग कहा के रहने वाले हैं और उनका क्या नाम है। साथ ही इस घटना के लिए जिम्मेदार भाजपा के एक कद्दावर इलाकाई नेता व उसके पुत्र पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

साभार जागरण 

Related

news 4400594399752939738

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item